एचआरटीसी में तीन साल का अनुबंध काल पूरा कर चुके कर्मचारी जल्द नियमित होंगे। कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर एचआरटीसी ने सरकार से मामला टेकअप कर लिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि एचआरटीसी में, जो भी कर्मचारी नियमित होने के लिए योग्य हैं, यानी जो तीन साल का अनुबंध काम पूरा कर चुके हैं उन सब कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा उनमें चाहे ड्राइवर हो चाहे कंडक्टर हो या फिर वह कर्मचारी, जो ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट के तौर पर रखे गए हैं। गौरतलब है कि एचआरटीसी के हजारों कर्मचारी तीन साल का अनुबंधकाल पूरा कर चुके हैं।
إرسال تعليق