गर्भ छिपाने के लिए कलयुगी मां ने शौचालय में फेंका बच्चे का भ्रूण, सफाई कर्मी को मिला

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बच्चे की भ्रूण मिलने की खबर सामने आई है। घटना नालागढ़ के सिविल अस्पताल का बताया जा रहा है। अस्पताल से शौचालय से उक्त भ्रूण मिलने की पुष्टी हुई है।

सफाई कर्मचारी को मिला:

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में सफाई कर्मचारी का काम करने वाली महिला शोभा जोकि नालागढ़ के वार्ड नंबर एक की निवासी हैं ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में शोभा ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार को भी शौचालय के सफाई का काम कर रही थीं।

सफाई के दौरान शोभा ने देखा कि बाथरूम के सीट के अंदर पानी नहीं जा रहा है और पानी सीट में जमा हो गया है। उन्हें लगा कि अंदर किसी ने कोई कचरा डाल दिया होगा और निकालने सीट के अंदर उन्होंने सफाई पंप डाल दी।
डॉक्टर ने दी ये जानकारी:

पंप बाहर निकालने पर शोभा ने देखा कि पंप के साथ भ्रूण बाहर निकला है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार दीक्षित को दी। डॉ मनोज ने मौके पर जाकर भ्रूण की जांच की तो मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि भ्रूण पुरुष बच्चे का था और करीब पांच से छह माह का था।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि किसी महिला ने जन्म को छिपाने के चलते भ्रूण को शौचालय में फेंक दिया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले:

गौरतलब है कि हिमाचल में हाल के दिनों में आए दिन भ्रूण मिलने की खबर सामने आ रही है। जिला सोलन की ही बात करें तो अभी कुछ महीने पूर्व ही औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और बद्दी सीएचसी के पास भी भ्रूण मिले थे। पुलिस छानबीन करने की बात कह रही थी लेकिन अभी तक एक भी मामला सुलझा नहीं पाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post